] Laxmi ji ki aarti hindi lyrics - Hindi Lyrical India -->

Laxmi ji ki aarti hindi lyrics

Laxmi ji ki aarti hindi lyrics


ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता

तुम को निसदिन सेवत, मैयाजी को निसदिन सेवत

हर विष्णु विधाता ।

ॐ जय लक्ष्मी माता।।


उमा रमा ब्रह्माणी, तुम ही जग माता

ॐ मैया तुम ही जग माता ।

सूर्य चन्द्र माँ ध्यावत, नारद ऋषि गाता

ॐ जय लक्ष्मी माता ।।


दुर्गा रूप निरन्जनि, सुख सम्पति दाता

ओ मैया सुख सम्पति दाता ।

जो कोई तुम को ध्यावत, ऋद्धि सिद्धि धन पाता

ॐ जय लक्ष्मी माता ।।


तुम पाताल निवासिनि, तुम ही शुभ दाता

ओ मैया तुम ही शुभ दाता।

कर्म प्रभाव प्रकाशिनि, भव निधि की दाता

ॐ जय लक्ष्मी माता ।।



जिस घर तुम रहती तहँ सब सद्गुण आता

ओ मैया सब सद्गुण आता ।

सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता

ॐ जय लक्ष्मी माता ।।

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता

ओ मैया वस्त्र न कोई पाता ।

खान पान का वैभव, सब तुम से आता

ॐ जय लक्ष्मी माता ।।

शुभ गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि जाता

ओ मैया क्षीरोदधि जाता ।

रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता

ॐ जय लक्ष्मी माता ।।


महा लक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता

ओ मैया जो कोई जन गाता

उर आनंद समाता, पाप उतर जाता

ॐ जय लक्ष्मी माता ।। 

See Also :